फोटो गैलरी

Hindi Newsमनमोहन आज करेंगे आंध्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

मनमोहन आज करेंगे आंध्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह शुक्रवार को आंध्रप्रदेश के बाढ़ पीड़ित कृष्णा और गुंटूर जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री 12 बजे नई दिल्ली से उड़ान भरेंगे और...

मनमोहन आज करेंगे आंध्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा
एजेंसीFri, 09 Oct 2009 10:13 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह शुक्रवार को आंध्रप्रदेश के बाढ़ पीड़ित कृष्णा और गुंटूर जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री 12 बजे नई दिल्ली से उड़ान भरेंगे और दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर गन्नावरम हवाई अड्डा पहुंचेंगे। वहां पहुंचते ही वह हेलीकॉप्टर में सवार होकर लगभग 45 मिनट का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और सवा तीन बजे वापिस हवाई अड्डा पहुंचेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री के. रोसैया हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। सर्वेक्षण के बाद प्रधानमंत्री चार बजकर 26 मिनट पर राजभवन पहुंचेंगे। यहां वह पौने पांच बजे से साढ़े पांच बजे तक बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा बैठक में शिरकत करेंगे।

राजभवन में ही रात्रि विश्राम के बाद डॉ. सिंह शनिवार सुबह महबूबनगर और कुरनूल जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। कृष्णा नदी में आई इस बाढ के कारण लगभग 63 लोगों की मृत्यु हो गई तथा साढे़ 16 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए। इस आपदा के कारण राज्य में लगभग 12 हजार 250 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इससे निपटने के लिए आंध्रप्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार से 6000 करोड़ रुपये की तुरंत सहायता देने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें