फोटो गैलरी

Hindi Newsओबामा प्रशासन में मनमोहन का पहला राजकीय दौरा नवंबर में

ओबामा प्रशासन में मनमोहन का पहला राजकीय दौरा नवंबर में

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नवंबर में पहले राजकीय दौरे पर अमेरिका जाएंगे। शुक्रवार को हुई दौरे की आधिकारिक घोषणा के अनुसार ओबामा  24 नवंबर को...

ओबामा प्रशासन में मनमोहन का पहला राजकीय दौरा नवंबर में
एजेंसीSat, 03 Oct 2009 10:09 AM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नवंबर में पहले राजकीय दौरे पर अमेरिका जाएंगे। शुक्रवार को हुई दौरे की आधिकारिक घोषणा के अनुसार ओबामा  24 नवंबर को व्हाइट हाउस में मनमोहन का स्वागत करेंगे।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता राबर्ट गिब्स ने एक बयान में कहा कि ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल उसी शाम सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर के सम्मान में एक रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।

गिब्स ने कहा कि ओबामा प्रशासन में सिंह की यह पहली आधिकारिक यात्रा है और इससे अमेरिका और भारत के बीच बढ़ती राजनीतिक भागीदारी और दोनों देशों के नागरिकों के बीच बढ़ती मित्रता प्रदर्शित होगी।

प्रवक्ता ने कहा कि इस दौरे के दौरान दोनों नेताओं के विस्तृत वैश्विक और समान हितों और चिंताओं से जुड़े द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने की उम्मीद है।

गिब्स ने कहा कि जुलाई से आरंभ हुई रणनीतिक वार्ता पर भी चर्चा होने और इसकी प्रगति की समीक्षा किए जाने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी ने जुलाई में अपने भारत दौरे के दौरान मनमोहन सिंह को राजकीय यात्रा का निमंत्रण दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें