फोटो गैलरी

Hindi Newsराष्ट्रमंडल खेलों के अध्यक्ष माइकल फेनेल प्रधानमंत्री से मिलेंगे

राष्ट्रमंडल खेलों के अध्यक्ष माइकल फेनेल प्रधानमंत्री से मिलेंगे

राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों की धीमी गति से परेशान राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के अध्यक्ष माइकल फेनेल 8 से 13 अक्टूबर को अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलकर उनको अपनी चिंता से...

राष्ट्रमंडल खेलों के अध्यक्ष माइकल फेनेल प्रधानमंत्री से मिलेंगे
एजेंसीFri, 02 Oct 2009 03:47 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों की धीमी गति से परेशान राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के अध्यक्ष माइकल फेनेल 8 से 13 अक्टूबर को अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलकर उनको अपनी चिंता से वाकिफ कराएंगे।

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के अध्यक्ष माइकल फेनेल अगले सप्ताह भारत दौरे पर आ रहे हैं और यहां अगले साल अक्टूबर में होने जा रहे 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों को देखेंगे और इन खेलों के सफल आयोजन के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लेंगे।

सीजीएफ के बयान के अनुसार फेनेल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलने के अलावा सीजीएफ के कार्यकारी बोर्ड और सभी सदस्य देशों की बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे। फेनेल इस बैठक में सदस्य देशों को दिल्ली में इन खेलों के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी देंगे और सदस्यों की चिंताओं का हल भी करेंगे।
   
बयान के अनुसार इन खेलों के होने में अब एक साल रह गया है इसलिए आयोजकों के सामने इन खेलों को समय पर आयोजित करना एक चुनौती है। फेनेल ने 13 सितंबर को खेलों की आयोजन समिति को पत्र लिखकर दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों की धीमी गति से चल रही तैयारियों पर भारी चिंता व्यक्त की थी।

फेनेल ने कहा कि भारत सरकार 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के सफल आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है और मै जानता हूं कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए ये खेल राष्ट्रीय गौरव का प्रश्न हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि आयोजन समिति सीजीएफ द्वारा इन खेलों को सफल बनाने के लिए बताए गए सुझावों पर पूरी तरह से ध्यान देगी।

फेनेल ने एक बार फिर जोर दिया है कि इस बड़े आयोजन के लिए पुराने और अनुभवी तकनीकी जानकारों की जरूरत होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें