फोटो गैलरी

Hindi Newsराष्ट्रमंडल खेलों के लिए डीडीए को मिलेंगे 500 करोड़

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए डीडीए को मिलेंगे 500 करोड़

राष्ट्रमंडल खेल परियोजनाओं की गति को तेज करने के उद्देश्य से सरकार दिल्ली विकास प्राधिकरण को 500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराएगी। शहरी विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वित्त...

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए डीडीए को मिलेंगे 500 करोड़
एजेंसीWed, 30 Sep 2009 01:53 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रमंडल खेल परियोजनाओं की गति को तेज करने के उद्देश्य से सरकार दिल्ली विकास प्राधिकरण को 500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराएगी। शहरी विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वित्त व्यय समिति ने राजधानी में राष्ट्रमंडल खेलों के आधारभूत ढांचे को पूरा करने के लिए डीडीए को 497 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि मुहैया कराने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी।

अभी तक राष्ट्रमंडल खेलों से जुडी़ विभिन्न परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए डीडीए को 330 करोड़ रुपये दिए गए थे। अधिकारी ने कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय मापदंडों को ध्यान में रखते हुए परियोजना के डिजाइन और रूपरेखा में कई तरह के बदलाव किए गए हैं।

गौरतलब है कि डीडीए स्टेडियम, खेल गांव, फ्लाई ओवर समेत राष्ट्रमंडल खेल से जुडी़ कई परियोजनाओं का निर्माण कार्य कर रहा है और इसे अक्टूबर 2010 से पहले पूरा कर लिया जाएगा। आधारभूत संरचना पर कैबिनेट कमिटि की अगले सप्ताह होने वाली बैठक में मंजूरी के बाद डीडीए को अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

खेलगांव और फ्लाई ओवर के निर्माण के अलावा डीडीए सिरी फोर्ट स्टेडियम, साकेत स्पोटर्स कम्प्लेक्स और यमुना स्पोटर्स कम्प्लेक्स का भी निर्माण कार्य कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें