फिर फिल्मों में नजर आएंगी अमृता सिंह
अमृता सिंह दोबारा बड़े परदे पर वापसी करने वाली हैं। 2007 में उनकी फिल्म ‘10 कहानियां’ रिलीज हुई थी। अमृता ने मिलिंद उके की रोमांटिक कॉमेडी ‘आदित्य मैट अवंतिका’ साइन की है।...
अमृता सिंह दोबारा बड़े परदे पर वापसी करने वाली हैं। 2007 में उनकी फिल्म ‘10 कहानियां’ रिलीज हुई थी। अमृता ने मिलिंद उके की रोमांटिक कॉमेडी ‘आदित्य मैट अवंतिका’ साइन की है। गौरतलब कि मिलिंद ने शाहिद और आयशा को लेकर ‘पाठशाला’ बनाई है। यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। ‘आदित्य मैट अवंतिका’ में अमृता मां की मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
एक सूत्र के अनुसार, अमृता अपने रोल का चुनाव बहुत सोच-समझ कर करती हैं, पर जब मिलिंद रोल के लिए उनके पास गए, तब वह तुरंत तैयार हो गईं। उन्हें स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई और उसका कैरेक्टर उनके व्यक्तित्व के बहुत करीब था। अमृता सिंह के पास टीवी फिल्मों के बहुत ऑफर हैं, पर वह ज्यादा समय अपने बच्चों सारा और इब्राहिम को देना चाहती हैं।
मिलिंद के अनुसार, वह जो रोमांटिक कॉमेडी बना रहे हैं, वह अन्य फिल्मों से भिन्न है। उन्होंने बताया, जो पुरुष है वह पॉप सिंगर है और जो महिला है, वह मॉडलिंग से आई है। हमारी फिल्म दोनों के बीच पनपे गहरे प्रेम को बहुत सहज भाव से चित्रित करती है। उम्मीद की जानी चाहिए कि फिल्म और अमृता सिंह की बड़े परदे पर वापसी को दर्शक स्वीकार करेंगे।