फोटो गैलरी

Hindi Newsसुशील के लिए 21 सितंबर होगा 'जजमेंट डे'

सुशील के लिए 21 सितंबर होगा 'जजमेंट डे'

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित सुशील कुमार के लिए डेनमार्क के हेरनिंग में 21 से 27 सितंबर तक होने वाली विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में 21 सितंबर का दिन 'जजमेंट डे'...

सुशील के लिए 21 सितंबर होगा 'जजमेंट डे'
एजेंसीSat, 19 Sep 2009 11:30 AM
ऐप पर पढ़ें

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित सुशील कुमार के लिए डेनमार्क के हेरनिंग में 21 से 27 सितंबर तक होने वाली विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में 21 सितंबर का दिन 'जजमेंट डे' होगा।
 
विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय पहलवानों की इस बार दमदार चुनौती रहेगी और सभी की निगाहें 66 किलोग्राम वर्ग के पहलवान सुशील कुमार पर रहेंगी। देश को सुशील से विश्व प्रतियोगिता में पदक की बहुत उम्मीदें हैं और खुद सुशील तथा द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता उनके गुरु महाबली सतपाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि वह इस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश का मस्तक गर्व से ऊंचा करने की कोशिश करेगा।

भारत विश्व प्रतियोगिता में पुरूषों के फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन वर्ग तथा महिलाओं के वर्ग में हिस्सा लेगा। भारतीय टीम डेनमार्क के लिए शुक्रवार की रात रवाना हो रही है। सुशील 66 किग्रा वर्ग के फ्रीस्टाइल मुकाबले में उतरेंगे जो 21 सितंबर को शुरू होगा और उसी दिन इसके पदक का भी फैसला हो जाएगा।
 
सुशील के गुरु महाबली सतपाल ने कहा कि सुशील की तैयारियां ठीक हैं और वह पूरी तरह फिट है। उसका आत्मविश्वास और मनोबल दोनों ही ऊंचें हैं। हमारी तैयारी तो पूरी तरह गोल्ड के लिए है लेकिन बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि मुकाबले के दिन उसके वर्ग के पहलवानों का प्रदर्शन कैसा रहता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें