फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड में जद(यू) के विधायक भी इस्तीफा देगें

झारखंड में जद(यू) के विधायक भी इस्तीफा देगें

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद अब जनता दल (यूनाईटेड) के विधायक भी शीध्र चुनाव कराने की मांग को लेकर सामूहिक इस्तीफा देगें। जद(यू) के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि झारखंड में...

झारखंड में जद(यू) के विधायक भी इस्तीफा देगें
एजेंसीSun, 13 Sep 2009 10:24 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद अब जनता दल (यूनाईटेड) के विधायक भी शीध्र चुनाव कराने की मांग को लेकर सामूहिक इस्तीफा देगें।

जद(यू) के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि झारखंड में राष्ट्रपति शासन है और यहां विधानसभा निलंबित है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में विधायकों का विधानसभा का सदस्य बनकर रहने का कोई औचित्य नहीं है।

महतो ने कहा कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव को इस भावना से अवगत करा दिया है। इस्तीफे के संबध में पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें