फोटो गैलरी

Hindi Newsअवैध वसूली करने वाले दो गिरफ्तार

अवैध वसूली करने वाले दो गिरफ्तार

उत्तरांखड के पौड़ी जिले में सर्व शिक्षा अभियान के तहत निर्माण कामों की अंकेक्षण के नाम पर अवैध वसूली कर रहे दो अंकेक्षको को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध रुप से लिए गए 59 हजार...

अवैध वसूली करने वाले दो गिरफ्तार
एजेंसीWed, 09 Sep 2009 01:16 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तरांखड के पौड़ी जिले में सर्व शिक्षा अभियान के तहत निर्माण कामों की अंकेक्षण के नाम पर अवैध वसूली कर रहे दो अंकेक्षको को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध रुप से लिए गए 59 हजार 800 रुपए भी बरामद किए गए हैं।

पौड़ी जिले की कोटद्वार कोतवाली में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार ग्रामसभा पदमपुर के पूर्व उपप्रधान मनोज तिवारी की शिकायत पर एसडीएम कोटद्वार गिरीशचन्द्र गुणवंत की अगुवाई में कल शाम सिम्मलचौड हाई स्कूल में छापा मारा गया और इन दोनो अंकेक्षको को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इनके बैग से 59 हजार 800 रुपए बरामद किए गए।

रिपोर्ट के अनुसार सर्व शिक्षा अभियान राज्य परियोजना कार्यालय ने स्कूलों में कराए जा रहे निर्माण कामों की आडिट की जिम्मेदारी एक निजी चार्टड अकाउन्टेन्ट कम्पनी को दी। इसके दो अंकेक्षक नागेन्द्र तिवारी और रजनीश कुमार को गढ़वाल के स्कूलों की अंकेक्षण करनी थी। इन लोगों ने तीन सितम्बर को आडिट का काम शुरु किया। आरोप है कि ये दोनों प्रधानाध्यपाकों से उनके विद्यालयों में हुए कार्य के मुताबिक अवैध धनराशि वसूल कर रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें