फोटो गैलरी

Hindi Newsडिस्कवरी सफलता पूर्वक अंतरिक्ष रवाना

डिस्कवरी सफलता पूर्वक अंतरिक्ष रवाना

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए खाद्य पदार्थ एवं अन्य आपूर्ति पहुंचाने तथा वैज्ञानिक प्रयोगों के मिशन पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का यान डिस्कवरी शनिवार को अपने तीसरे प्रयास में...

डिस्कवरी सफलता पूर्वक अंतरिक्ष रवाना
एजेंसीSat, 29 Aug 2009 12:02 PM
ऐप पर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए खाद्य पदार्थ एवं अन्य आपूर्ति पहुंचाने तथा वैज्ञानिक प्रयोगों के मिशन पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का यान डिस्कवरी शनिवार को अपने तीसरे प्रयास में सफलता पूर्वक पृथ्वी से रवाना हो गया।

फ्लेरिडा प्रांत में समुद्रतट पर स्थित प्रक्षेपण केन्द्र से डिस्कवरी को स्थानीय समयानुसार रात 12 बजे से एक मिनट पहले, भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह नौ बजकर 29 मिनट पर छोडा़ गया। खराब मौसम और ईंधन वाल्व सेंटर में खराबी आने की आशंका के कारण डिस्कवरी का प्रक्षेवण मंगलवार के पूर्व निर्धारित समय से दो बार टालना पडा़ था।

मौसम की खराबी के कारण शुक्रवार को भी अनिश्चितता बनी हुई थी लेकिन उल्टी गिनती शुरू होने के बाद आसमान साफ हो गया और डिस्कवरी कुशलता पूर्वक रवाना हो गया। रात के घनघोर अंधेरे में लांचिंग पैड से ब्लास्ट आफ होने से भयंकर गर्जना मीलों दूर तक गूंज रही थी और पीछे से निकलती रोशनी ने चारों ओर मानों दिन का उजाला फैला दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें