फोटो गैलरी

Hindi Newsगिरावट के साथ खुले सेंसेक्स में तेजी का रुख

गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स में तेजी का रुख

देश के प्रमुख शेयर बाजरों में शुक्रवार को मिला जुला रुख देखा गया। गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स में कारोबार शुरू होने के कुछ देर बाद तेजी देखी गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित...

गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स में तेजी का रुख
एजेंसीFri, 28 Aug 2009 11:53 AM
ऐप पर पढ़ें

देश के प्रमुख शेयर बाजरों में शुक्रवार को मिला जुला रुख देखा गया। गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स में कारोबार शुरू होने के कुछ देर बाद तेजी देखी गई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक ‘सेंसेक्स’ गिरावट के साथ 15,770.19 पर खुला। सुबह करीब 10.34 बजे यह तेजी के रुख के साथ 15,839.15 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स गुरुवार को 15,781.07 पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक ‘निफ्टी’ मामूली बढ़त के साथ 4688.40 पर खुला और करीब इसी समय यह भी गिरावट का रुख बरकरार रखते हुए 4700.50 अंकों पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को निफ्टी 4688.20 पर बंद हुआ था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें