फोटो गैलरी

Hindi Newsमुंबई में इमारत धंसी, पांच घायल

मुंबई में इमारत धंसी, पांच घायल

मुंबई के लैमिंगटन रोड स्थित एक इमारत का एक बड़ा हिस्सा मंगलवार शाम धंस गया। इमारत के धंसने से पांच लोग घायल हो गए। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया अब तक पांच लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। उन्हें...

मुंबई में इमारत धंसी, पांच घायल
एजेंसीWed, 26 Aug 2009 01:11 AM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई के लैमिंगटन रोड स्थित एक इमारत का एक बड़ा हिस्सा मंगलवार शाम धंस गया। इमारत के धंसने से पांच लोग घायल हो गए। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया अब तक पांच लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। बचाव कार्य जारी है। अभी तक यह नहीं पता चला सका है कि रिहायशी इमारत यूसुफ इमारत में कितने लोग थे और मलबे में कितने लोग अभी फंसे हुए हैं।

बीएमसी आयुक्त जयराज फाटक ने बताया कि घायलों में एक महिला को गंभीर हालत में नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी मिल गई। अधिकारियों ने बताया कि इमारत में रहने वालों के अलावा आसपास से गुजर रहे लोग भी मलबे में फंसे हो सकते हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इमारत के भूतल पर स्थित एक दुकान में निर्माण कार्य होने से इसका एक खंभा कमजोर हो गया था, जिसके चलते इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें