फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत ने अंडमान जेल से रिहा किए 175 बांग्लादेशी

भारत ने अंडमान जेल से रिहा किए 175 बांग्लादेशी

समुद्र में डूबने से बचाए जाने के बाद विगत आठ महीने से अंडमान जेल से 175 बांग्लादेशियों को भारत ने सोमवार को उनके देश भेज दिया। इन लोगों को भारतीय तटरक्षक बल ने डूबते जहाज से बचाया था। ढाका में विदेश...

भारत ने अंडमान जेल से रिहा किए 175 बांग्लादेशी
एजेंसीMon, 24 Aug 2009 09:05 PM
ऐप पर पढ़ें

समुद्र में डूबने से बचाए जाने के बाद विगत आठ महीने से अंडमान जेल से 175 बांग्लादेशियों को भारत ने सोमवार को उनके देश भेज दिया। इन लोगों को भारतीय तटरक्षक बल ने डूबते जहाज से बचाया था। ढाका में विदेश कार्यालय ने एक वक्तव्य में बताया कि दोनों बांग्लादेशी राजनयिक उन 175 लोगों के साथ थे जो अंडमान जेल से यहां स्थित बेनापोल पेट्रापोल बंदरगाह पहुंचे।

अंडमान पुलिस और भारतीय रिजर्व बटालियन के अधिकारियों ने फंसे हुए बांग्लादेशियों को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रिसेंट अधिकारियों की मौजूदगी में अधिकारियों को सौंप दिया। अतिरिक्त जिलाधिकारी और जेस्सोर के पुलिस अधीक्षक ने उनकी अगवानी की।
     
विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि बचाए गए ज्यादातर लोग काक्स बाजार और चटगांव इलाके के रहने वाले हैं और उन्हें जल्द ही उनके गांव भेज दिया जाएगा। भारतीय तटरक्षक बल ने दिसंबर 2008 में कम से कम 300 लोगों को तब मौत के मुंह से बचाया था, जब एक इंजनरहित नौका डूब गई थी।

प्रवासियों ने बताया कि भारतीय तटरक्षकों द्वारा बचाए जाने से पहले तक समुद्र में भूख और निजर्लीकरण के कारण कम से कम 19 बांग्लादेशियों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पहचान की आधिकारिक पुष्टि के अभाव में कम से कम 150 बांग्लादेशी नागरिक अब भी अंडमान जेलों में पड़े हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें