जन्मदिन समारोह में डकैतों ने लूटे सात लाख रुपए
राजधानी में अपराधियों के बढ़ते मनोबल का एक और नमूना पेश करते हुए पांच डकैतों ने एक व्यापारी के घर में जन्मदिन समारोह के दौरान घुस कर वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाया और कथित तौर पर सात लाख के मूल्य की...
राजधानी में अपराधियों के बढ़ते मनोबल का एक और नमूना पेश करते हुए पांच डकैतों ने एक व्यापारी के घर में जन्मदिन समारोह के दौरान घुस कर वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाया और कथित तौर पर सात लाख के मूल्य की नगदी और जेवर लूट फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि यह घटना कल करीब 10.30 बजे रात सुरेन्द्र नामक व्यापारी के विवेक विहार स्थित घर की है।
पुलिस के अनुसार सुरेन्द्र के घर में उसके पोते के जन्मदिन का छोटा सा समारोह चल रहा था। इस दौरान सुरेन्द्र के घर में पांच डकैतों ने घुस कर वहां मौजूद दजर्नों लोगों को बंधक बना लिया।
अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने नकाब पहन रखा था और हथियारों से लैस थे। उन्होंने हाथों में दस्ताने भी पहन रखे थे। वह कमरे में घुसे और एक लड़की के माथे पर बंदूक रख दी। उन्होंने लोगों को डराया और अलार्म बजाने पर गोली मार देने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि सुरेन्द्र के पारिवार का अनुमान है कि डकैतों ने करीब पांच लाख रूपये की नगदी और दो लाख के मूल्य के गहने उड़ा लिए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि डकैतों ने घर से निकलने से पहले सबको रसोई में बंद कर दिया और सबका मोबाइल अपने पास रख लिया, ताकि कोई किसी को इसकी सूचना न दे सके। इस घटना पर पुलिस को किसी घरेलू व्यक्ति पर शक है। पुलिस का कहना है कि डकैतों को पता था कि वहां पार्टी चल रही थी। उन्हें शायद यह भी पता था कि घर में नगदी रखी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि वह इस मामले का सभी कोणों से जांच कर रहे हैं।