फोटो गैलरी

Hindi Newsमुख्यमंत्री निशंक ने अपना 52वां जन्मदिन सादगी से मनाया

मुख्यमंत्री निशंक ने अपना 52वां जन्मदिन सादगी से मनाया

उत्तरांखड के मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने अपना 52वां जन्मदिन यहां सादगी से मनाया। मुख्यमंत्री डा.निशंक को सुबह उनके विधायक निवास पर मंत्रियों, विधायकों तथा दूर दराज से आए लोगो ने बधाई दी और...

मुख्यमंत्री निशंक ने अपना 52वां जन्मदिन सादगी से मनाया
एजेंसीSat, 15 Aug 2009 01:42 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तरांखड के मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने अपना 52वां जन्मदिन यहां सादगी से मनाया। मुख्यमंत्री डा.निशंक को सुबह उनके विधायक निवास पर मंत्रियों, विधायकों तथा दूर दराज से आए लोगो ने बधाई दी और फूल भेंट किए।

पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचन्द्र खंडूरी ने भी डा .निशंक को उनके निवास पर बधाई दी और लम्बी उम्र की कामना की। बाद में बीजापुर गेस्ट हाउस में अधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री को उनके जन्म दिन पर बधाई दी। डा.निशंक के आवास से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के कारण आचार सहिंता लगने से जन्मदिन सादगी से मनाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें