फोटो गैलरी

Hindi Newsमहाराष्ट्र की चुनावी राजनीति पर फ्लू की छाया

महाराष्ट्र की चुनावी राजनीति पर फ्लू की छाया

लोगों के जीवन से खेलने और खेल जगत से लेकर बॉलीवुड तक को प्रभावित करने वाली वैश्विक महामारी स्वाइन फ्लू की काली छाया ने अब राजनीति में भी दस्तक दे दी है। महाष्ट्र में चुनाव नजदीक है और चुनावी गहमागहमी...

महाराष्ट्र की चुनावी राजनीति पर फ्लू की छाया
एजेंसीTue, 11 Aug 2009 05:34 PM
ऐप पर पढ़ें

लोगों के जीवन से खेलने और खेल जगत से लेकर बॉलीवुड तक को प्रभावित करने वाली वैश्विक महामारी स्वाइन फ्लू की काली छाया ने अब राजनीति में भी दस्तक दे दी है। महाष्ट्र में चुनाव नजदीक है और चुनावी गहमागहमी पर स्वाइन फ्लू से डर की काली छाया अभी से असर डालने लगी है।

राज्य में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किया गया है कि वह बड़ी संख्या में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के इर्द-गिर्द न इकट्ठा हों। सिंह इन दिनों चुनावी तैयारियों का जायजा लेने राज्य के दौरे पर हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजय दत्त ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिंह केवल चुनिंदा पार्टी कार्यकर्ताओं से ही मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि ऐसा स्वाइन फ्लू के मद्देनजर एहतिहयात के तौर पर किया जा रहा है।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह राज्य में परिसीमन के चलते चुनावी क्षेत्रों के बदले हुए समीकरण और चुनाव में पार्टी की संभावनाओं का जायजा लेने मंगलवार को पुणे पहुंचे। सिंह राज्य में सांगली, शोलापूर, कोल्हापूर, लातूर और नागपुर समेत 12 लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वह राज्य में कांग्रेस के चुनावी प्रभारी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें