फोटो गैलरी

Hindi Newsसीमा विवाद पर भारत-चीन में 13वें दौर की वार्ता

सीमा विवाद पर भारत-चीन में 13वें दौर की वार्ता

सीमा विवाद पर भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों के बीच शुक्रवार को दो दिन की बैठक शुरू हो गई। इसमें दशकों पुरानी समस्या के निर्णायक समाधान का प्रारूप तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सीमा विवाद...

सीमा विवाद पर भारत-चीन में 13वें दौर की वार्ता
एजेंसीFri, 07 Aug 2009 03:09 PM
ऐप पर पढ़ें

सीमा विवाद पर भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों के बीच शुक्रवार को दो दिन की बैठक शुरू हो गई। इसमें दशकों पुरानी समस्या के निर्णायक समाधान का प्रारूप तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सीमा विवाद पर हो रही 13 वें दौर की वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम.के.नारायणन कर रहे हैं जबकि चीनी शिष्टमंडल की अगुवाई विदेश उप मंत्री दाई बिंगुओ कर रहे हैं।

विदेश सचिव निरुपमा राव और विदेश मंत्रालय तथा प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी भारतीय शिष्टमंडल में शामिल हैं। राव पहले चीन में भारत की राजदूत भी रह चुकी हैं। उधर चीन के प्रतिनिधिमंडल में उप विदेश मंत्री वू दावेइ और रक्षा मंत्रालय तथा सीमा एवं समुद्री मामलों के मंत्रालय के अधिकारी शामिल हैं।

अरूणाचल प्रदेश के तवांग पर चीन के हाल के दावों की पृष्ठिभूमि में 13वें दौर की यह वार्ता आयोजित हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें