फोटो गैलरी

Hindi Newsलोकतंत्र बहाली पर फिजी को राष्ट्रमंडल का अल्टीमेटम

लोकतंत्र बहाली पर फिजी को राष्ट्रमंडल का अल्टीमेटम

राष्ट्रमंडल ने फिजी के सैन्य तानाशाहों को अल्टीमेटम दिया है कि वे अक्तूबर 2010 से पहले देश में विश्वसनीय चुनाव कराने के बारे में एक माह के भीतर अपनी प्रतिबद्धता जताए या फिर राष्ट्रमंडल से अपने पूर्ण...

लोकतंत्र बहाली पर फिजी को राष्ट्रमंडल का अल्टीमेटम
एजेंसीSat, 01 Aug 2009 02:12 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रमंडल ने फिजी के सैन्य तानाशाहों को अल्टीमेटम दिया है कि वे अक्तूबर 2010 से पहले देश में विश्वसनीय चुनाव कराने के बारे में एक माह के भीतर अपनी प्रतिबद्धता जताए या फिर राष्ट्रमंडल से अपने पूर्ण निलंबन का सामना करे।

मलेशिया के विदेश मंत्री एवं राष्ट्रमंडल मंत्रिस्तरीय कार्य समूह (सीएमएजी) के अध्यक्ष अनीफा अमान ने समूह की असाधारण बैठक के बाद शुक्रवार रात इसकी घोषणा की।

अमान ने कहा कि फिजी सरकार से कहा गया है कि वह तत्काल राष्ट्रमंडल और संयुक्त राष्ट्र की मदद से विपक्ष के साथ वार्ता के लिए प्रेसिडेन्टस डायलॉग फोरम (पीपीडीएफ) को सक्रिय करे। उन्होंने कहा, सीएमएजी ने जोर दिया है कि ऐसा कोई संवाद अवश्य ही स्वतंत्र, समावेशवादी, समयबद्ध और बिना किसी पूर्वनिर्धारित परिणाम के हो और देश में इसकी परिणति अक्तूबर 2010 से पहले चुनाव में हो।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें