फोटो गैलरी

Hindi News पलायन कर रही 12 प्रतिशत लड़कियां घर नहीं लौटतीं

पलायन कर रही 12 प्रतिशत लड़कियां घर नहीं लौटतीं

पुलिस महानिरीक्षक सीआइडी एके सिन्हा ने कहा कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग समाज की सबसे बड़ी त्रुटि है। वह बतौर मुख्य अतिथि पलायन, ट्रैफिकिंग और एचआइवी एड्स पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। कार्यक्रम का...

 पलायन कर रही 12 प्रतिशत लड़कियां घर नहीं लौटतीं
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस महानिरीक्षक सीआइडी एके सिन्हा ने कहा कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग समाज की सबसे बड़ी त्रुटि है। वह बतौर मुख्य अतिथि पलायन, ट्रैफिकिंग और एचआइवी एड्स पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय किसान संघ ने किया था।ड्ढr सूचना आयुक्त गंगोत्री कुाूर ने पलायन की शिकार लड़कियों के साथ स्नेहपूर्वक व्यवहार करने को कहा। संजय मिश्र ने यूएनडीपी के सव्रेक्षण के अनुसार बताया कि रांची के सात और सिमडेगा के पांच ब्लॉक में पलायन, एचआइवी एड्स की खतरनाक स्थिति है। अधिकतर लोगों को एचआइवी एड्स से बचाव की जानकारी नहीं है। यहां से पलायन कर गयीं 10-12 प्रतिशत लड़कियों आज तक नहीं लौटीं। क्षेत्र में 14 से 18 वर्ष की लड़कियों की संख्या घट गयी है।ड्ढr दूसर सत्र में पलायन विशेषज्ञ संचिता मुखोपाध्याय और डॉ नसरीन ने पलायन और एचआइवी एड्स की जानकारी दी।मित्रता हो तो श्रीकृष्ण और सुदामा जसी : श्याम जीरांची। दुर्गा मंदिर, कांके रोड में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह बुधवार को सुदामा चरित्र के साथ संपन्न हो गया। कथावाचक पंडित श्याम मोहन जी ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का सुंदर चित्रण प्रवचन और भजन के माध्यम से किया। साथ ही कहा कि मित्रता हो तो श्रीकृष्ण और सुदामा जसी। पंडित जी ने श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन और भगवान की कृपा के प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। इस बीच प्रसंगानुसार जीवंत झांकी भी निकाली गयी। यह आयोजन सीएमपीडीआई परिवार की ओर से आयोजित की गयी है। केएन सिंह ने बताया कि गुरुवार को हवन के साथ ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहूति होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें