फोटो गैलरी

Hindi Newsसेंसेक्स में 129 और निफ्टी में 33 अंकों की गिरावट

सेंसेक्स में 129 और निफ्टी में 33 अंकों की गिरावट

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 129 और निफ्टी 33 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक...

सेंसेक्स में 129 और निफ्टी में 33 अंकों की गिरावट
एजेंसीTue, 21 Jul 2009 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 129 और निफ्टी 33 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक ‘सेंसेक्स’ 128.52 अंकों (0.85 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 15,062.49 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक ‘निफ्टी’ 33.15 अंकों (0.7 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,469.10 पर बंद हुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई,जबकि स्मालकैप सूचकांक में वृद्धि हुई। मिडकैप सूचकांक 9.88 अंकों (0.19 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,225.21 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 13.95 अंकों(0.24 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,837.82 पर बंद हुआ।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें