फोटो गैलरी

Hindi News आडवाणी ही भाजपा चला रहे हैं,जेटली से मतभेद नहीं :राजनाथ

आडवाणी ही भाजपा चला रहे हैं,जेटली से मतभेद नहीं :राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी महासचिव अरूण जेटली के साथ मतभेद के मुद्दे पर कहा है कि पार्टी में किसी मुद्दे पर वैचारिक मतभेद हो सकते है लेकिन कांग्रेस और कम्युनिस्टों...

 आडवाणी ही भाजपा चला रहे हैं,जेटली से मतभेद नहीं :राजनाथ
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी महासचिव अरूण जेटली के साथ मतभेद के मुद्दे पर कहा है कि पार्टी में किसी मुद्दे पर वैचारिक मतभेद हो सकते है लेकिन कांग्रेस और कम्युनिस्टों की तरह विभाजन नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी ही पार्टी को चला रहे हैं और वह एक संगठन की व्यवस्था के नाते उसके अध्यक्ष हैं। सिंह ने एक टीवी चैनल से विशेष बातचीत मे जेटली के साथ सुधांशु मित्तल को पूवरेत्तर का सहप्रभारी बनाए जाने को लेकर चल रहे विवाद के बारे में पूछे गए प्रश्नों पर कहा कि मैं सभी नेताओं का आदर करता हूं सभी लोग भाजपा के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इसे कुछ अखबार और टीवी ने ज्यादा तूल दे दी। उन्होंने कहा कि किसी मुद्दे पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, ऐसी कोई समस्या नहीं है लेकिन कांग्रेस और कम्युनिस्ट की तरह हमारे यहां विभाजन नहीं होता है। हमारे यहां किसी भी मित्र को पूरा अधिकार है कि वो कोई सुझाव दे सकता है। मैं कोई तानाशाह नही हूं। भाजपा में दो पावर सेंटर की बातों को नकारते हुए श्री सिंह ने कहा कि मैं पावर सेंटर नही हूं। मैं तो बस अध्यक्ष हूं। भाजपा चलानेवाले तो लालकृष्ण आडवाणी हैं और जो भाजपा चल रही है वो आडवाणी जी के नेतृत्व में चल रही है। ठीक है एक संगठनात्मक व्यवस्था होती है एक अध्यक्ष होता है, महामंत्री होते हैं। अध्यक्ष होने के नाते मीटिंग होती है और जो भी मैं अंतिम फैसला देता हूं उसे सब मानते हैं। यह पूछे जाने पर कि श्री आडवाणी भाजपा पीछे से चला रहे हैं, सिंह ने कहा कि पीछे से नहीं आगे से। कृष्ण वही हैं, हम सभी अजरुन हैं। प्रधानमंत्री बनने के ख्वाब के बारे में पूछने पर वह कुछ नही बोले लेकिन यह पूछे जाने पर कि क्या वह भी श्री आडवाणी की तरह नेतृत्व करना चाहेंगे उन्होंने कहा कि हो सकता है हम भी कभी कृष्ण बन जाएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें