फोटो गैलरी

Hindi Newsजोशी के आवास पर हमले के विरोध में कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन

जोशी के आवास पर हमले के विरोध में कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन

कांग्रेस ने पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के घर पर हुई तोड़फोड़ और आगजनी के विरोध और उनकी रिहाई की मांग पर बल देने के लिए प्रदेश व्यापी जेल भरो आंदोलन शुए करने की घोषणा की है। कांग्रेस...

जोशी के आवास पर हमले के विरोध में कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन
एजेंसीSat, 18 Jul 2009 05:03 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के घर पर हुई तोड़फोड़ और आगजनी के विरोध और उनकी रिहाई की मांग पर बल देने के लिए प्रदेश व्यापी जेल भरो आंदोलन शुए करने की घोषणा की है।

कांग्रेस महासचिव सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि  पार्टी ने जोशी के आवास पर हुए हमले और आगजनी के विरोध में जारी आंदोलन को और तेज करने का फैसला किया है,जिसके तहत प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां देंगे।

उन्होने कहा कि पार्टी का आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि जोशी के आवास पर हुए हमले और आगजनी की अगुवाई करने वाले बसपा विधायक जितेन्द्र सिंह बबलू और इंतजर अहमद आब्दी को गिरफ्तार नही किया जाता।

श्रीवास्तव ने कहा कि जोशी के आवास पर हुई आगजनी और तोड़फोड़ में बसपा विधायक बबलू और आब्दी की भूमिका प्रमुख थी और हमारी मांग है कि उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाये।

उन्होने बताया कि पार्टी के सभी विधायकों,सांसदों और पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में आंदोलन की अगुवाई और इसके लिए जनसमर्थन जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जोशी के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की मांग करते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि जोशी को फर्जी मामलों मे फंसाया जा रहा है ।

कांग्रेस की लिखित शिकायत पर पुलिस ने जोशी के आवास पर हुई आगजनी और तोड़फोड़ के सिलसिले में हुसैनगंज थाने पर दर्ज मूल प्राथमिकी में बसपा विधायक बबलू और आब्दी को नामजद कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें