Hindi Newsआफताब की शादी कब
आफताब की शादी कब?
आफताब शिवदासानी की शादी की चर्चा जोर पकड़ती है, पर शादी होती नहीं और यह भी पता नहीं चलता कि कब होगी? हाल ही में आफताब ने मुंबई के एक उपनगर में अपना 31वां जन्मदिन मनाया। उनके साथ उनकी गर्लफ्रैंड आमना...
एजेंसीFri, 17 Jul 2009 01:41 PM
ऐप पर पढ़ें
आफताब शिवदासानी की शादी की चर्चा जोर पकड़ती है, पर शादी होती नहीं और यह भी पता नहीं चलता कि कब होगी?
हाल ही में आफताब ने मुंबई के एक उपनगर में अपना 31वां जन्मदिन मनाया। उनके साथ उनकी गर्लफ्रैंड आमना शरीफ भी थीं। वह बहुत खुश थे। जब शादी के विषय में पूछा गया तो सीधे-सीधे कोई जवाब देने की बजाय उन्होंने कहा, ‘आमना बहुत अच्छी है, मेरी बहुत गहरी दोस्त है। जहां तक शादी का सवाल है, कुछ समय और लगेगा।’
आफताब और आमना दोनों के परिवार वाले शादी के लिए राजी हैं। कुछ समय पहले चर्चा उठी थी कि वे जल्द शादी करेंगे, पर पता नहीं क्या हुआ कि शादी टल गई। शादी कब होगी, यह साफ-साफ न आफताब बता रहे हैं और न ही आमना।