फोटो गैलरी

Hindi Newsचंद्रयान का खराब सेंसर ठीक किया गया

चंद्रयान का खराब सेंसर ठीक किया गया

देश के पहले चंद्रमिशन ‘चंद्रयान-1’ के एक अहम सेंसर में खराबी आने के बाद उसे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने ठीक कर दिया है। यह जानकारी शुक्रवार को दी गई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के...

चंद्रयान का खराब सेंसर ठीक किया गया
एजेंसीFri, 17 Jul 2009 05:24 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के पहले चंद्रमिशन ‘चंद्रयान-1’ के एक अहम सेंसर में खराबी आने के बाद उसे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने ठीक कर दिया है। यह जानकारी शुक्रवार को दी गई।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के निदेशक एस.सतीश ने बताया कि चंद्रयान के एक सेंसर में खराबी आ गई थी जिसे इसरो के वैज्ञानिकों ने दूर कर दिया है।

चंद्रयान के स्टार सेंसर में गड़बड़ी का पता एक महीने पहले लग गया था। इसरो के वैज्ञानिक इसे ठीक करने में जुट गए थे। वैज्ञानिकों ने ‘एंटिना’ तकनीक की सहायता से स्टार सेंसर की खराबी दूर की।

अपने लांच के सात महीने तक चंद्रयान-1 ठीक तरीके से काम करता रहा लेकिन अब इसका अहम हिस्सा ‘स्टार सेंसर’ ठीक से काम नहीं कर रहा था, जिस कारण चंद्रयान को ठीक से चांद की तरफ घुमाना मुश्किल हो गया था।

गड़बड़ी की वजह से चांद की कई सतहों पर फोकस करने में भी अड़चने आ रही थीं। सतीश ने कहा कि चंद्रमिशन सुरक्षित है और स्टार सेंसर व अन्य सभी उपकरण ठीक तरीके से काम कर रहे हैं।  उल्लेखनीय है कि 518 किलोग्राम के चंद्रयान-1 को 22 अक्टूबर 2008 को श्रीहरिकोटा से लांच किया गया था।

उधर इसरो प्रमुख जी माधवन नायर ने भारत के महात्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान प्रथम के एक तारक संवेदक के खराब हो जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि सूर्य से अतिरिक्त मात्रा मेंं विकिरण के कारण यह खराबी आई। नायर ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि गत अक्तूबर में प्रक्षेपित इस यान ने अपना 90 प्रतिशत लक्ष्य पहले छह महीने में ही प्राप्त कर लिया।

उन्होंने कहा कि यान का जीवनकाल दो साल का है लेकिन इसरो नौ महीने में ही सभी लक्ष्य पूरे कर लेना चाहता है। उनका कहना था कि संवेदी के खराब होने से यान के जीवनकाल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसरो प्रमुख ने कहा कि यान में लगे दो अन्य संवेदकों ‘जीरोस्कोप’ और ‘मून सेंसर’ को सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों से बातचीत के बाद चंद्रयान को पहले की सतह से ऊपर उठा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह अनपेक्षित स्थिति नहीं है। इस तरह के जटिल अभियानों में इन बाधाओं का सामना करना ही पड़ता है। नायर ने इस मिशन को अनवरत जारी रखने के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें