फोटो गैलरी

Hindi Newsबसपा के इशारे पर काम कर रही है पुलिस अखिलेश

बसपा के इशारे पर काम कर रही है पुलिस अखिलेश

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी की गिरफ्तारी की सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निंदा करते हुए  कहा कि पुलिस बसपा के इशारे पर काम कर रही है। यादव ने कहा कि राज्य में कानून का...

बसपा के इशारे पर काम कर रही है पुलिस अखिलेश
एजेंसीThu, 16 Jul 2009 03:17 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी की गिरफ्तारी की सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निंदा करते हुए  कहा कि पुलिस बसपा के इशारे पर काम कर रही है।

यादव ने कहा कि राज्य में कानून का राज समाप्त हो गया है। बसपा पुलिस से अपने इशारे पर काम करवा रही है। दलित उत्पीड़न अधिनियम का खुले आम दुरुपयोग हो रहा है।

उन्होंने कहा कि  जोशी एक राजनीतिक दल की प्रदेश अध्यक्ष हैं इसलिए यह मामला लोगों के नजर में आ गया। उनका दावा है कि राज्य भर में इस अधिनियम का हजारों मामलों में दुरुपयोग हुआ है।

उन्होंने कहा कि अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए मायावती सरकार लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दे से हटा रही है और इसी तरह की बदले की कार्रवाई कर रही है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें