फोटो गैलरी

Hindi Newsआरएनआरएल ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया

आरएनआरएल ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया

अनिल अंबानी समूह की कंपनी आरएनआरएल ने बम्बई उच्च न्यायालय के आदेश में फेरबदल की मांग करते हुए शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है।     कंपनी चाहती है कि उच्च न्यायालय...

आरएनआरएल ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया
एजेंसीFri, 03 Jul 2009 05:52 PM
ऐप पर पढ़ें

अनिल अंबानी समूह की कंपनी आरएनआरएल ने बम्बई उच्च न्यायालय के आदेश में फेरबदल की मांग करते हुए शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है।
   

कंपनी चाहती है कि उच्च न्यायालय के आदेश में बदलाव किया जाए। जिससे मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज से उसके लिए गैस की आपूर्ति बाध्यकारी बन सके। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दो दिन पहले कहा था कि वह बम्बई उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने के लिए उच्चतम न्यायालय जाएगी। बम्बई उच्च न्यायालय ने 2.8 करोड़ घन मीटर प्रतिदिन गैस की आपूर्ति 2.3 डालर प्रति इकाई (एमएमबीटीयू) की दर से करने की अनिल अंबानी समूह की मांग को सही ठहराते हुए दोनों पक्षों को इस संबंध में समक्षौता करने को कहा गया था।
     

रिलायंस नैचुरल रिसोर्सेज के वकील मुकुल रस्तोगी ने संवाददाताओं को बताया,  फैसला हमारे पक्ष में आने के बाद अदालत हमें फिर से उस पक्ष के साथ बैठकर समक्षौता करने के लिए नहीं कह सकती जो समझौता करने को तैयार नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें