फोटो गैलरी

Hindi Newsमैडम से बात हो रही है: कहा लालू ने

मैडम से बात हो रही है: कहा लालू ने

मैडमजी मैडम से बात हो रही है। अभी क्यों रोक रही हैं? पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद की इस सपाट बयानबाजी से लोकसभा ठहाकों से गूंज उठी।   पेट्राल डीजल के दाम बढ़ने के मुद्देपर लोकसभा में गुरुवार...

मैडम से बात हो रही है: कहा लालू ने
एजेंसीThu, 02 Jul 2009 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मैडमजी मैडम से बात हो रही है। अभी क्यों रोक रही हैं? पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद की इस सपाट बयानबाजी से लोकसभा ठहाकों से गूंज उठी।
 
पेट्राल डीजल के दाम बढ़ने के मुद्देपर लोकसभा में गुरुवार को बजट सत्र के पहले दिन जोरदार बहस चल रही थी। सत्तापक्ष विपक्ष और अपने समर्थकों के निशाने पर था। उसी बीच लालू यादव इस मुद्दे पर बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने देश में सूखें के बन रहे हालातों का जिक्र करते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ाने का यह सही समय नहीं है।
 
यह कहते हुए वह सदन में मौजूद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर मुखातिब हुए और उनसे बढ़े हुए दाम वापस लेने की विपक्ष की मांग को प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं बनाने का आग्रह किया।
 
इसी बीच उनका तीन मिनट का निर्धारित समय खत्म हो गया। जिस पर अध्यक्ष मीरा कुमार ने यादव से अपनी बात खत्म करने का आग्रह किया। जिसपर लालू यादव सपाट लहजे में बोल पड़े मैडमजी, मैडम से बात हो रही है। अभी क्यों रोक रही हैं। इस पर सारे सदन में हंसी का फव्वारा छूट पड़ा।

लेकिन इसके तुरंत बाद यादव ने अध्यक्ष का सम्मान करते हुए श्रीमती गांधी से सिर्फ यह कहकर अपनी बात खत्म कर दी पार्टी कांग्रेस की बदनामी होगी फैसला वापस ले लीजिए। बाद में सब ठीक हो जाए तो बढ़ा लीजिएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें