फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस अध्यक्ष के क्षेत्र की चीनी मिल बंद की गई

कांग्रेस अध्यक्ष के क्षेत्र की चीनी मिल बंद की गई

कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में स्थित दरियाबाद चीनी मिल को उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर बंद कर दिए जाने से वहां के कर्मचारी आंदोलित हो गए हैं।   चीनी निगम की यह...

कांग्रेस अध्यक्ष के क्षेत्र की चीनी मिल बंद की गई
एजेंसीMon, 29 Jun 2009 05:27 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में स्थित दरियाबाद चीनी मिल को उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर बंद कर दिए जाने से वहां के कर्मचारी आंदोलित हो गए हैं।
 
चीनी निगम की यह मिल पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी द्वारा 1975 में स्थापित की गई थी। यह मिल पिछले एक दशक से बीमार चल रही थी और यह मामला औद्योगिक वित्तीय पुनर्गठन बोर्ड बीआईएफआर के सुपुर्द किया गया था।
 
चीनी मिल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय शंकर अग्निहोत्री ने सोमवार को बताया कि चीनी मिल को बंद किया जाना कर्मचारियों और इस क्षेत्र के खिलाफ एक साजिश है। इस मिल में 185 स्थाई 377 सीजनल और 87 अस्थाई कर्मचारी हैं। इसके अलावा इसमें 18 अधिकारी हैं जो मिल की बंद होने के बाद बेकार हो जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें