शीला दीक्षित ने जल संकट के लिए खराब जल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया
राष्ट्रीय राजधानी में पानी की गंभीर समस्या के मद्देनजर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने जल संकट के पीछे खराब जल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया और आगाह किया कि जल की बर्बादी कर रहे लोगों पर जुर्माना...
राष्ट्रीय राजधानी में पानी की गंभीर समस्या के मद्देनजर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने जल संकट के पीछे खराब जल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया और आगाह किया कि जल की बर्बादी कर रहे लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
राजधानी में पानी की स्थिति पर समीक्षा के लिए विधायकों के साथ बैठक के बाद शीला दीक्षित ने संवाददाताओं से कहा कि पानी की कोई कमी नहीं है लेकिन वितरण और प्रबंधन की समस्या है। मैंने अधिकारियों से कहा है कि जो लोग पानी को बर्बाद कर रहे हैं, उन पर जुर्माना लगाया जए।
हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि पानी को बर्बाद करने वाले लोगों की पहचान कैसे की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पानी के रिसाव को रोका जाए।
उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि जल संबंधी परियोजनाओं के लिए धन की कमी नहीं रहेगी। वहीं वित्त मंत्री ए़क़े वालिया से आगामी जल संयंत्रों के लिए जल्द से जल्द कोष जरी करने के लिए कहा गया है। राजधानी में पानी की कमी को लेकर पिछले कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, इनके मद्देनजर ही मुख्यमंत्री का निर्देश आया है। संगम विहार में दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में तो प्रदर्शनकारियों को तितर- बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।