फोटो गैलरी

Hindi Newsन्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग मामला

न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग मामला

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बी सुदर्शन रेडडी को उस समिति का प्रमुख नामित किया गया है। जो दुराचरण के आरोपी कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सौमित्र सेन के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू...

न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग मामला
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 26 Jun 2009 08:24 PM
ऐप पर पढ़ें

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बी सुदर्शन रेडडी को उस समिति का प्रमुख नामित किया गया है। जो दुराचरण के आरोपी कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सौमित्र सेन के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करेगी।


सुदर्शन उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश डी के जैन का स्थान लेंगे। जैन ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर इस महीने की शुरूआत में तीन सदस्यीय समिति से अपना नाम वापस ले लिया था। विधि एवं न्याय मंत्री वीरप्पा मोइली ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधान न्यायाधीश के जी बालकष्णन ने अब सरकार को सूचना दी है कि न्यायमूर्ति रेडडी न्यायमूर्ति जैन का स्थान लेंगे।
  

समिति के अन्य सदस्यों में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तीरथ सिंह ठाकुर और प्रख्यात अधिवक्ता फाली एस नरीमन शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें