फोटो गैलरी

Hindi Newsसाइबर सिटी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई

साइबर सिटी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई

बुधवार को साइबर सिटी भक्ति रस में सराबोर हो गई। कई जगहों पर भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई। सेक्टर-43 स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्वालुओं ने भाग...

साइबर सिटी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 25 Jun 2009 01:18 AM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को साइबर सिटी भक्ति रस में सराबोर हो गई। कई जगहों पर भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई। सेक्टर-43 स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्वालुओं ने भाग लिया।

जगन्नाथ रथ यात्रा पीडब्ल्यूओ हाउसिंग सोसाइटी से डीएलएफ फेस-4 और सुशांत लोक होते हुए मंदिर में पहुंची।
सुबह भक्तों ने भगवान जगन्नाथ मंदिर से भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के साथ सुदर्शन चक्र की पूजा कर रथ पर स्थापित किया।

विधिवत पूज-पाठ और मंत्र उच्चरण के साथ श्रद्वालुओं ने भगवान जगन्नाथ के रथ को खीचते हुए चले। इसे देखकर लोगों को पुरी की रथ यात्रा जैसा माहौल बन गया। रथयात्रा को देखने के लिए डीएलएफ और सुशांत लोक में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

रथ का आयोजन पावर ग्रिड के कर्मचारियों की ओर से किया गया था। ग्रिड के निदेशक आपरेशंस आरएन नायक ने कहा कि पुरी का यह सबसे प्रसिद्व पर्व है। साइबर सिटी में इसका पहली बार आयोजन किया जा रहा है।

भारी संख्या में महिला और पुरूष भक्तों ने रथ को खीचते हुए चल रहे थे। उधर,सेक्टर-15 में भी शाम को भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई। जो शहर के विभिन्न भागों से होकर निकाली गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें