बीएचयू कर्मी से बदमाशों ने मांगी 50 लाख की रंगदारी
ाशी हिन्दू विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी से बदमाशों ने 50 लाख रूपए की मांग की और रूपए नहीं मिलने पर उसके घर के सामने फायरिंग की जिससे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। फायरिंग से भयभीत...
ाशी हिन्दू विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी से बदमाशों ने 50 लाख रूपए की मांग की और रूपए नहीं मिलने पर उसके घर के सामने फायरिंग की जिससे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। फायरिंग से भयभीत कर्मचारी ने शनिवार को रोहनियां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार रोहनियां थाना क्षेत्र के सगहट निवासी बीएचयू के कर्मचारी राम चरित्तर से फोन पर दो बार पचास लाख रूपए रंगदारी की मांग की गई। उसने कोई खास तवजों नहीं दी। इसके बाद शुक्रवार रात कर्मचारी के घर के सामने दो तीन हवाई फायरिंग की गई। बदमाशों ने उसे फोन किया और धमकी दी कि रूपए नहीं मिले तो उसे गोली मार दी जाएगी। इस बार फोन आने पर उसने थाने में लिखित सूचना दी। धमकी से कर्मचारी और उसका परिवार सहमा हुआ है।