फोटो गैलरी

Hindi Newsअलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत, एक गंभीर घायल

अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत, एक गंभीर घायल

जोशीमठ बदरीनाथ क्षेत्र में अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। जबकि अन्य दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंभीर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ...

अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत, एक गंभीर घायल
एजेंसीMon, 22 Jun 2009 12:46 AM
ऐप पर पढ़ें

जोशीमठ बदरीनाथ क्षेत्र में अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। जबकि अन्य दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

गंभीर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ में प्राथमिक उपचार के बाद बेस चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। जबकि मृतक दोनों लोगों के शवों का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे सिक्ख तीर्थ यात्री हरजीत सिंह पुत्र रतने सिंह 21 वर्ष निवासी मोहाली चंडीगढ़ की घांघरिया पैदल मार्ग पर अटलाकोड़ी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

एक अन्य दुर्घटना में हेमकुंड यात्री लखविंदर सिंह 44 वर्ष निवासी बीबीपुरा मुजफ्फरनगर की मृत्यु हृदयगति रूकने से हुई। दोनों शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पंचनामा भरने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। एक अन्य दुर्घटना में जोशीमठ के रविग्राम निवासी शंभू प्रसाद 52 वर्ष को गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक स्कूटर सवार शंभू प्रसाद का स्कूटर वन विभाग के चैक पोस्ट के सामने वाले बैंड पर सड़क से नीचे 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

शंभू प्रसाद को गंभीर चोटें आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेस चिकित्सालय श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें