धारावाहिक में काम करने का अभी कोई इरादा नहीं : किरण
सबसे पहले अपने शो के बारे में कुछ बताइए ? यह एक रियलिटी शो है, जिसमें पूरे देश से लोगों को चुना गया है। इसमें हर तरह के हुनरमंदों को एक मंच देने की कोशिश की गई है। बाकी रियलिटी शो से यह...
सबसे पहले अपने शो के बारे में कुछ बताइए ?
यह एक रियलिटी शो है, जिसमें पूरे देश से लोगों को चुना गया है। इसमें हर तरह के हुनरमंदों को एक मंच देने की कोशिश की गई है।
बाकी रियलिटी शो से यह कैसे अलग है?
हर उम्र के लोग इसमें भाग ले सकते हैं। बस उनमें किसी न किसी तरह की प्रतिभा होनी चाहिए।
पहले लोग बहुत संघर्ष करके बड़े पर्दे तक पहुंचते थे, अब सफलता बहुत जल्दी मिल जाती है?
ऐसा नहीं है, आज भी बहुत से लोग थियेटर करके आते हैं। हां, मगर आज मीडियम बहुत हो गए हैं, जिनके कारण ऐसा होता है।
भविष्य में सीरियल्स में काम करने का कोई इरादा है?
नहीं अभी तक तो ऐसा कोई इरादा नहीं है।
आगे के क्या-क्या प्रोजेक्ट्स हैं?
अभी ‘कम्बख्त इश्क’ और ‘एक्शन रिप्ले’ फिल्में आने वाली हैं।
हाल में ‘मिनिस्ट्री ऑफ वुमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट’ ने आपको ईव टीजिंग प्रोग्राम को सपोर्ट करने के लिए बुलाया था?
इसमें मेरा जितना काम था मैंने उतना किया। मुझे जो बोलने को कहा गया मैंने वही बोल दिया।
पाकिस्तानी फिल्म ‘खामोश पानी’ में काम करना कैसा रहा?
बहुत अच्छा रहा। इस फिल्म की पूरी यूनिट विदेशी थी। काफी पेशेवर लोग थे।
सिलेब्रिटीज का सामाजिक महत्त्व के मुद्दों के साथ जुड़ना कितना जरूरी मानती हैं आप?
हां, जरूरी है। क्योंकि सिलेब्रिटीज का प्रभाव लोगों पर जल्दी होता है। सो, सिलेब्रिटीज को इनसे जुड़ना चाहिए।