ईरान में विरोध जारी, यूरोप में भी प्रदर्शन
ईरान के विवादित राष्ट्रपति चुनाव और आलोचकों के साथ अनुचित व्यवहार के विरोध में ईरानी नागरिकों ने यूरोप के विभिन्न नगरों में प्रदर्शन किया। पेरिस में ‘रिपोर्टर्स विदाउट बोर्डर्स’ नामक...
ईरान के विवादित राष्ट्रपति चुनाव और आलोचकों के साथ अनुचित व्यवहार के विरोध में ईरानी नागरिकों ने यूरोप के विभिन्न नगरों में प्रदर्शन किया।
पेरिस में ‘रिपोर्टर्स विदाउट बोर्डर्स’ नामक संगठन ने ईरानी दूतावास के समक्ष प्रदर्शन किया। वे ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद द्वारा ईरानी और विदेशी मीडिया के खिलाफ सख्ती किए जाने का विरोध कर रहे थे।
पेरिस के अलावा ईरानी नागरिकों ने लंदन, स्टॉकहोम, हेग आदि नगरों में भी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया और अहमदीनेजाद के प्रतिद्वंद्वी के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। सबसे बड़ा प्रदर्शन स्टाकहोम में हुआ, जहां करीब 800 ईरानी नागरिकों ने भाग लिया। पुलिस के अनुसार हिंसा या गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं है।