फोटो गैलरी

Hindi Newsशाहिद का दीवानापन

शाहिद का दीवानापन

शाहिद कपूर अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा के इतने दीवाने हो गए हैं कि लोग आश्चर्य करने लगे हैं। पता चला है कि उन्होंने निर्देशक केन घोष से आग्रह किया है कि ‘याहू’ में प्रियंका चोपड़ा को...

शाहिद का दीवानापन
एजेंसीWed, 17 Jun 2009 01:33 PM
ऐप पर पढ़ें

शाहिद कपूर अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा के इतने दीवाने हो गए हैं कि लोग आश्चर्य करने लगे हैं। पता चला है कि उन्होंने निर्देशक केन घोष से आग्रह किया है कि ‘याहू’ में प्रियंका चोपड़ा को रोल दें। इस फिल्म में शाहिद के कहने पर जिया खान को हटा कर जेनेलिया डिसूजा को रोल दिया गया था। केन घोष से शाहिद के दोस्ताना संबंध हैं। शाहिद ने जब उनसे प्रियंका को रोल देने के लिए कहा तो केन ने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया। शायद इसीलिए शाहिद कुछ नाराज हैं। वह सेट पर शूटिंग के लिए आते हैं, पर किसी से बात नहीं करते, केन घोष से भी नहीं। शाहिद जेनेलिया से भी बात नहीं करते। इससे जेनेलिया काफी परेशान हैं। दोनों शूटिंग करते हैं और अपने-अपने रास्ते चल देते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें