फोटो गैलरी

Hindi Newsधोनी का पुतला जला, पूर्व क्रिकेटरों ने संयम बरतने को कहा

धोनी का पुतला जला, पूर्व क्रिकेटरों ने संयम बरतने को कहा

दो साल पहले टी-20 विश्‍व कप भारत लाकर क्रिकेट के दीवानों की आंख के नूर बने महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड में मिली हार के कारण अपने ही शहर में प्रशंसकों के कोपभजन का शिकार हो रहे हैं। आज शहर में उनके...

धोनी का पुतला जला, पूर्व क्रिकेटरों ने संयम बरतने को कहा
एजेंसीMon, 15 Jun 2009 09:21 PM
ऐप पर पढ़ें

दो साल पहले टी-20 विश्‍व कप भारत लाकर क्रिकेट के दीवानों की आंख के नूर बने महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड में मिली हार के कारण अपने ही शहर में प्रशंसकों के कोपभजन का शिकार हो रहे हैं। आज शहर में उनके प्रशंसकों ने शहर में उनका पुतला जलाया।

टीम इंडिया के कप्तान धोनी ने हालांकि तीन रन से हुई इस दर्दनाक हार के बाद माफी मांग ली है लेकिन क्रिकेट के चाहने वालों का गुस्सा इससे भी शांत नहीं हुआ । यहां लोगों ने हार को लेकर प्रदर्शन किया और इसके लिए कप्तान को दोषी ठहराया।

धोनी का पुतला जलाने के बाद गुस्से से तमतमाये एक युवक ने कहा इस हार की जिम्मेदारी धोनी को लेनी चाहिए। टीम इंडिया इससे अच्छा खेल सकती थी और उसे सहवाग (वीरू) के साथ अनावश्यक विवाद से बचना चाहिए था। उधर पूर्व क्रिकेटरों ने खेल प्रेमियों से शांत रहने की अपील की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें