फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा में सुधार के लिए कामराज प्लान पर अमल हो: यशवंत सिन्हा

भाजपा में सुधार के लिए कामराज प्लान पर अमल हो: यशवंत सिन्हा

लोकसभा चुनाव में हार के बाद आत्मावलोकन नहीं करने के आरोप के साथ पार्टी नेतृत्व को निशाना बनाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने सोमवार को मांग की कि अन्य नेताओं को भी उनका अनुसरण कर अपने पदों...

भाजपा में सुधार के लिए कामराज प्लान पर अमल हो: यशवंत सिन्हा
एजेंसीMon, 15 Jun 2009 09:07 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव में हार के बाद आत्मावलोकन नहीं करने के आरोप के साथ पार्टी नेतृत्व को निशाना बनाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने सोमवार को मांग की कि अन्य नेताओं को भी उनका अनुसरण कर अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि चुनावों में पार्टी की हार सामूहिक जिम्मेदारी है। जब इस जिम्मेदारी को स्वीकार करने कोई आगे नहीं आया तो सबसे पहले मैंने अपना इस्तीफा दिया। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिन्हा ने कहा कि हरेक को सामूहिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा देने में उनके उदाहरण का अनुसरण करना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी की सुधार के लिए मैं कामराज प्लान पर अमल करना चाहिए। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे सिन्हा ने इस बात से इंकार किया कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को भेजे अपने पत्र को लीक कर दिया था।

उन्होंने मीडिया को पत्र लीक किए जाने की जांच कराने की भी मांग की। सिन्हा ने कहा कि मैंने कोर समूह के छह सदस्यों को पत्र भेजे थे। मैं मांग करता हूं कि किसने मेरा पत्र मीडिया को लीक किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें