फोटो गैलरी

Hindi Newsमुंबई पुलिस प्रमुख का तबादला

मुंबई पुलिस प्रमुख का तबादला

मुंबई के पुलिस आयुक्त हसन गफूर का तबादला कर दिया गया है। वह अब महाराष्ट्र पुलिस आवास निगम लिमिटेड के महानिदेशक होंगे। यह घोषणा महाराष्ट्र के गृहमंत्री जयंत पाटिल ने शनिवार को विधानसभा में की। इस...

मुंबई पुलिस प्रमुख का तबादला
एजेंसीSat, 13 Jun 2009 04:01 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई के पुलिस आयुक्त हसन गफूर का तबादला कर दिया गया है। वह अब महाराष्ट्र पुलिस आवास निगम लिमिटेड के महानिदेशक होंगे। यह घोषणा महाराष्ट्र के गृहमंत्री जयंत पाटिल ने शनिवार को विधानसभा में की।

इस घोषणा के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए गफूर ने कहा कि वह ‘बेहद प्रसन्न’ हैं कि उनकी पदोन्नति की गई है। उन्होंने कहा कि मेरी पदोन्नति लंबित थी।

मुंबई हमलों की जांच के मद्देनजर इस कदम को अहम माना जा रहा है। जांच पर रामचंद्रन समिति की रिपोर्ट और कार्रवाई रिपोर्ट विधानसभा में जल्द ही पेश होने वाली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें