फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार से अगवा चिकित्सक का पुत्र हरियाणा से बरामद

बिहार से अगवा चिकित्सक का पुत्र हरियाणा से बरामद

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र से अगवा किए गए नौ वर्षीय रितिक को पुलिस ने शुक्रवार रात हरियाणा के यमुनानगर से अपर्हताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों...

बिहार से अगवा चिकित्सक का पुत्र हरियाणा से बरामद
एजेंसीSat, 13 Jun 2009 01:19 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र से अगवा किए गए नौ वर्षीय रितिक को पुलिस ने शुक्रवार रात हरियाणा के यमुनानगर से अपर्हताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने शनिवार को बताया कि मुजफ्फरपुर के पुलिस महानिरीक्षक आऱ एस़ भाठी के नेतृत्व में बिहार पुलिस कई दिनों से हरियाणा में छापामारी कर रही थी। उन्होंने बताया कि रितिक के मुक्त करवाने में हरियाणा तथा दिल्ली पुलिस की भी मदद ली गई।

नीलमणि के मुताबिक इस मामले में हरियाणा से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने रितिक की मुक्ति के एवज में फिरौती दिए जाने से इंकार किया है।

उल्लेखनीय है कि 26 मई को मुजफ्फरपुर के चिक्तिसक डॉ. सुधीर कुमार के पुत्र रितिक का अपहरण उस समय कर लिया गया था जब वह अपने घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इस मामले की एक प्राथमिकी मोतीपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें