फोटो गैलरी

Hindi Newsउ. कोरिया के प्रतिबन्धों को कड़ा किया यूएनओ ने

उ. कोरिया के प्रतिबन्धों को कड़ा किया यूएनओ ने

संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने परमाणु परीक्षण के कारण उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबन्धों को और कड़ा करने का सर्वसम्मति से अनुमोदन कर दिया है। प्रतिबन्धों के तहत उत्तर कोरिया से हथियारों के आयात...

उ. कोरिया के प्रतिबन्धों को कड़ा किया यूएनओ ने
एजेंसीSat, 13 Jun 2009 11:06 AM
ऐप पर पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने परमाणु परीक्षण के कारण उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबन्धों को और कड़ा करने का सर्वसम्मति से अनुमोदन कर दिया है।

प्रतिबन्धों के तहत उत्तर कोरिया से हथियारों के आयात एवं निर्यात पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों को उत्तर कोरिया पर नजर रखने का अधिकार दिया गया है ताकि वे जल, थल तथा वायु मार्ग से उन वस्तुओं को जब्त या नष्ट कर सकें जिनके व्यापार पर प्रतिबन्ध लगा हुआ है।

पहले उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबन्धों का विरोध करने वाले चीन तथा रूस भी अब इन प्रतिबन्धों का समर्थन कर रहे हैं। इस विश्व संस्था में चीन के राजदूत जांग एसुई ने कहा कि निगरानी के दौरान किसी भी हालात में ताकत का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए तथा सभी काम अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अन्तर्गत होने चाहिए।

अमेरिका की दूत रोजमेरी डी कार्लो ने सुरक्षा परिषद को बताया कि यह कड़े प्रतिबन्ध उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांशाओं को काबू में करने तथा उसके परमाणु प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए हैं।

वहीं रूस के राजदूत वितालि चुरकिन ने कहा कि ये प्रतिबन्ध उपयुक्त तथा संतुलित हैं जो स्थिरता एवं सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें