फोटो गैलरी

Hindi Newsयमुना अथॉरिटी की सेज स्कीम फ्लाप, पॉलिसी चेंज करने पर चल रहा विवाद

यमुना अथॉरिटी की सेज स्कीम फ्लाप, पॉलिसी चेंज करने पर चल रहा विवाद

यमुना अथॉरिटी द्वारा लांच की गई सेज स्कीम को सफलता न मिलने के कारण अथॉरिटी ने स्कीम को क्लोज कर दिया है। स्कीम को दोबारा पटरी पर लाने के लिए अथॉरिटी पॉलिसी चेंज करने पर विचार कर रही है। अथॉरिटी कुछ...

यमुना अथॉरिटी की सेज स्कीम फ्लाप, पॉलिसी चेंज करने पर चल रहा विवाद
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 10 Jun 2009 09:48 PM
ऐप पर पढ़ें

यमुना अथॉरिटी द्वारा लांच की गई सेज स्कीम को सफलता न मिलने के कारण अथॉरिटी ने स्कीम को क्लोज कर दिया है। स्कीम को दोबारा पटरी पर लाने के लिए अथॉरिटी पॉलिसी चेंज करने पर विचार कर रही है।

अथॉरिटी कुछ माह पहले एसईजेड व मिनी एसईजेड और माइक्रो एसईजेड की स्कीम लांच की थी, जिसमें मिनी माइक्रो एसईजेड के लिए सात फार्म खरीदे गए। माइक्रो एसईजेड के लिए एक भी फार्म नहीं बिका।

एसईजेड में जेपी एसके स्पोर्ट्स ने फामरूला वन रेस कार के लिए फार्म जमा किया। अथॉरिटी के डीसीईओ आर के सिंह ने बताया कि यमुना अथॉरिटी द्वारा लांच की गई सेज की स्कीम आर्थिक मंदी के कारण सफल नहीं हो सकी।

अब इन स्कीमों को फिलहाल बंद कर दिया गया है। सेज की स्कीम सफलता दिलाने के लिए अथॉरिटी नई पॉलिसी तैयार करेगी। पुरानी पॉलिसी को चेंज किया जाएगा, जिससे सेज में सफलता मिल सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें