फोटो गैलरी

Hindi Newsपारा बढ़ने से यात्री परेशान

पारा बढ़ने से यात्री परेशान

देवप्रयाग पर्यावरण दिवस पर यहां पारा 40 डिग्री को पार कर गया। शुक्रवार को बढ़ा तापमान यहां तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को भी हैरान किये रहा। पहाड़ों के सुहावने मौसम की चाह लिये मैदानी भागों से पहुंचे...

पारा बढ़ने से यात्री परेशान
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 06 Jun 2009 07:55 PM
ऐप पर पढ़ें

देवप्रयाग पर्यावरण दिवस पर यहां पारा 40 डिग्री को पार कर गया। शुक्रवार को बढ़ा तापमान यहां तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को भी हैरान किये रहा। पहाड़ों के सुहावने मौसम की चाह लिये मैदानी भागों से पहुंचे यात्री, पर्यटक बढ़ी हुई तपिश से बेचैन बने रहे। संगमस्थल सहित भागीरथी व अलकनंदा तटों पर इससे स्नानार्थियों की भीड़ बढ़ती रही। नदियों में बर्फीले पानी की ठंडक उन्हें काफी राहत देने वाली रही। बढ़ते हुए पारे से रीवर राफ्टिंग से जुड़े व्यवसायी भी खासी चांदी काट रहे हैं। छुट्टियों में विभिन्न स्कूलों से आ रहे विद्यार्थियों के दल रीवर राफ्टिंग का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

देवप्रयाग ऋषिकेश के मध्य स्थित ल्यासी, कौडिम्याला, शिवपुरी में नौकायन प्रेमियों की खासी भीड़ उमड़ रही है। गर्मी से निजात दिलाने के लिए सिख समुदाय द्वारा लगाये गये लंगर बदरी केदार व हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों को ठंडा पानी, खाना परोसकर सेवा में जुटे रहे। बढ़े हुए तापमान से गंगा घाटी सहित भागीरथी अलकनंदा घाटी से लगे गांव कस्बों में जनजीवन काफी प्रभावित है। तपिश बढ़ने से शीतल पेय व नींबू पानी बेचने वालों की यात्रा मार्ग पर खासी मांग बढ़ी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें