फोटो गैलरी

Hindi Newsसाड़ी का दम

साड़ी का दम

जब शपथ ग्रहण के लिए सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी के लिए खास चार्टर्ड प्लेन भेज तो बदले में तृणमूल कांग्रेस की नेता ने उन्हें धनेखली साड़ी उपहार के रूप में दी। गौरतलब है कि धनेखली सिंगूर से लगभग 15...

साड़ी का दम
एजेंसीWed, 03 Jun 2009 03:28 PM
ऐप पर पढ़ें

जब शपथ ग्रहण के लिए सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी के लिए खास चार्टर्ड प्लेन भेज तो बदले में तृणमूल कांग्रेस की नेता ने उन्हें धनेखली साड़ी उपहार के रूप में दी। गौरतलब है कि धनेखली सिंगूर से लगभग 15 किलोमीटर दूर है, जिसका ममता बनर्जी की जीत में महžवपूर्ण योगदान है। स्पष्ट है कि साड़ी भारतीय महिलाओं की जिंदगी के बेहद करीब है, चाहे वे राजनीति में ही क्यों न हों। निश्चय ही राजनीति के मैदान में डटी महिला नेताओं के लिए भी साड़ियां उनके मान-सम्मान, उनकी पहचान का प्रतीक हैं, बिल्कुल आम भारतीय महिलाओं की तरह।
यही कारण है कि महिला नेता चाहे वह किसी भी पार्टी की क्यों न हों, साड़ी ही उनका मुख्य पहनावा होता है। उम्र भी इसमें आड़े नहीं आती। प्रियंका गांधी से लेकर देश की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल तक की पसंद है साड़ी, जिसकी खूबसूरती में उनका व्यक्ितत्व निखर उठता है।जब शपथ ग्रहण के लिए सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी के लिए खास चार्टर्ड प्लेन भेजा तो बदले में तृणमूल कांग्रेस की नेता ने उन्हें धनेखली साड़ी उपहार के रूप में दी। गौरतलब है कि धनेखली सिंगूर से लगभग 15 किलोमीटर दूर है, जिसका ममता बनर्जी की जीत में महत्वपूर्ण योगदान है। स्पष्ट है कि साड़ी भारतीय महिलाओं की जिंदगी के बेहद करीब है, चाहे वे राजनीति में ही क्यों न हों। निश्चय ही राजनीति के मैदान में डटी महिला नेताओं के लिए भी साड़ियां उनके मान-सम्मान, उनकी पहचान का प्रतीक हैं, बिल्कुल आम भारतीय महिलाओं की तरह।

यही कारण है कि महिला नेता चाहे वह किसी भी पार्टी की क्यों न हों, साड़ी ही उनका मुख्य पहनावा होता है। उम्र भी इसमें आड़े नहीं आती। प्रियंका गांधी से लेकर देश की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल तक की पसंद है साड़ी, जिसकी खूबसूरती में उनका व्यक्तित्व निखर उठता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें