फोटो गैलरी

Hindi Newsजांच अभियान में 700 वाहनों का चालान, 50 सीज

जांच अभियान में 700 वाहनों का चालान, 50 सीज

 शुक्रवार को जनपद में स्थानीय पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहनों चेकिंग अभियान चलाया।  करीब चार घंटे के गहन चांच अभियान के दौरान करीब 700 वाहनों का चालान और 50 वाहनों को पुलिस...

जांच अभियान में 700 वाहनों का चालान, 50 सीज
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 29 May 2009 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

 शुक्रवार को जनपद में स्थानीय पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहनों चेकिंग अभियान चलाया।  करीब चार घंटे के गहन चांच अभियान के दौरान करीब 700 वाहनों का चालान और 50 वाहनों को पुलिस ने सीज किया ।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर सैफूद्दीन बेग ने बताया कि शुक्रवार दोपहर आला अधिकारियों के निर्देश पर पूरे जनपद में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में सभी कोतवालियों की पुलिस और ट्रैफिक पुलिस शामिल थे। एक्सप्रेस-वे और 12-22 तक रेड लाइट जंप, बगैर हेलमेट वाहन चलाने आदि के ज्यादा मामले थे। 50 वाहन चालकों के पास गाड़ियों के पर्याप्त कागजत न होने के कारण उनकी गाड़िया सीज कर दी गई। चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक विभाग ने करीब 150 वाहन चालकों से 4850 रुपया फाइन वसूला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें