फोटो गैलरी

Hindi Newsसुभाष घई से रिया को कष्ट

सुभाष घई से रिया को कष्ट

रिया सेन ‘पेइंग गेस्ट’ में अपने रोल को लेकर बहुत परेशान थीं। कारण, फिल्म में उनके रोल की लंबाई कम कर दी गई है। रिया को यह पता नहीं था। उन्हें एक और कष्ट था। फिल्म के ट्रायल शो में उन्हें...

सुभाष घई से रिया को कष्ट
एजेंसीTue, 26 May 2009 05:56 PM
ऐप पर पढ़ें

रिया सेन ‘पेइंग गेस्ट’ में अपने रोल को लेकर बहुत परेशान थीं। कारण, फिल्म में उनके रोल की लंबाई कम कर दी गई है। रिया को यह पता नहीं था। उन्हें एक और कष्ट था। फिल्म के ट्रायल शो में उन्हें नहीं बुलाया गया। रिया इसे बरदाश्त नहीं कर पाईं और उन्होंने सुभाष घई को संदेश भेज कि उन्हें आमंत्रित न कर उनके साथ क्यों ऐसा व्यवहार किया ज रहा है? सुभाष घई ने कोई जवा?ब नहीं दिया। ‘जो बीत गया सो बीत गया’ में यकीन रखने वाले सुभाष घई शांत रहे।

इधर रिया की परेशानी बढ़ती गई। रोल की लंबाई कितनी कम हुई है, यह जनने के लिए वह व्याकुल थीं। ट्रायल शो में वह देख नहीं पाईं कि उनके रोल पर कितनी बेदिली से कैंची चली है। ज्यादा समय तक परेशान रहतीं तो दिमागी हालत पर असर पड़ सकता था, इसीलिए बाद में वह भी शांत हो गईं।

अब तो इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है, ताकि यह पता चल सके कि उनके रोल पर कितनी कैंची चली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें