फोटो गैलरी

Hindi News सीबीआई का भय सताने लगा लालू को : भाजपा

सीबीआई का भय सताने लगा लालू को : भाजपा

भाजपा ने कहा है कि सत्ता से हटते ही लालू प्रसाद को सीबीआई का भय सताने लगा है। यही कारण है कि बिहार कांग्रेस के विरोध के बावजूद लालू प्रसाद सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के सामने घुटने टेक चुके हैं।...

 सीबीआई का भय सताने लगा लालू को : भाजपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ने कहा है कि सत्ता से हटते ही लालू प्रसाद को सीबीआई का भय सताने लगा है। यही कारण है कि बिहार कांग्रेस के विरोध के बावजूद लालू प्रसाद सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के सामने घुटने टेक चुके हैं। बिहार में कांग्रेस नेता उन्हें केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल न करने के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और श्री प्रसाद केन्द्र सरकार को समर्थन देने के लिए बेचैन दिख रहे हैं।ड्ढr ड्ढr भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधान पार्षद डा. राजेन्द्र प्रसाद ने कहा है कि वस्तुत: लालू प्रसाद को भय है कि अगर केन्द्र सरकार के साथ वे नहीं रहे तो सीबीआई का शिकांा उनपर कस जाएगा। चारा घोटाला और आय से अधिक संपत्ति के मामले में तलवारं अब भी उनकी गर्दन पर लटक रही हैं। यह केन्द्र सरकार की कृपा है कि अबतक वे बचते रहे हैं। उनके लिए कांग्रेस ने सीबीआई का खूब दुरुपयोग किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर दिग्विजय सिंह तक केन्द्र सरकारोें द्वारा सीबीआई के दुरुपयोग को खुलेआम स्वीकार कर चुके हैं।ड्ढr ड्ढr जदयू के कारण भाजपा की हुई जीत : कांग्रेसड्ढr पटना (हि. ब्यू.)। प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि बिहार में भाजपा को जदयू के सहार लोकसभा चुनाव में सफलता मिली है और विधानसभा के चुनाव में उसी के साथ डूब जाएगी। उसे यह कहने का कोई अधिकार नहीं है कि कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डा. समीर कुमार सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने बिहार में अकेले लड़ कर अपने मतों में 6.25 प्रतिशत की वृद्धि की है। जबकि जदयू के साथ लड़ने के बावजूद भाजपा का वोट 1.07 प्रतिशत घटा है। उन्होंने कहा है कि अगर भाजपा अकेले चुनाव लड़ती तो उसे इस बात का अंदाजा लग जाता कि जनता उसे कितनाचाहती है। नीतीश कुमार कीजीत भी विकास की जीत नहीं है।वे जातीय आधार पर समाज को बांटकर इसबार चुनाव जीत गये हैं। उनके विकास की पोल खुलते ही जनता वही हाल करगी जो लालू प्रसाद और रामविलास का हुआ है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा कांग्रेस और राजद के बीच के चुनावी संघर्ष नूराकुश्ती कहने से भी कांग्रेस को नुकसान हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें