फोटो गैलरी

Hindi News मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं

मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं

सूत्रों के मुताबिक दुर्गा सोरेन की एक किडनी पहले से फेल थी। बुधवार की रात उनकी तबीयत अचानक काफी बिगड़ गयी। बोकारो अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक उनका सुगर लेबल कम था। सिर पर चोट के निशान भी पाये...

 मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सूत्रों के मुताबिक दुर्गा सोरेन की एक किडनी पहले से फेल थी। बुधवार की रात उनकी तबीयत अचानक काफी बिगड़ गयी। बोकारो अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक उनका सुगर लेबल कम था। सिर पर चोट के निशान भी पाये गये हैं। समझा जाता है कि रात को सोने के दौरान पलंग से टकराकर उनके सिर पर चोट लगी, जो मौत का कारण बना। शव को बीजीएच के शव गृह में रखा गया है। इधर, खबर मिलने के बाद दुर्गा के अनुज हेमंत सोरेन अपने अस्वस्थ पिता शिबू सोरेन को लेकर दोपहर करीब ढाई बजे विशेष विमान से दिल्ली से बोकारो पहुंचे। दुर्गा 2002 से झामुमो के महासचिव थे। 1और फिर वर्ष- 2000 में लगातार दो बार जामा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक चुने गये। हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में गोड्डा से उन्होंने पार्टी की भावना के विरुद्ध चुनाव भी लड़ा था। गौरतलब है कि गुरुजी की तबीयत भी काफी खराब चल रही है। हाल में ही उनकी बाइपास सर्जरी हुई है। बताते हैं कि दो दिन पूर्व जब गुरुजी दिल्ली जा रहे थे तो दुर्गा ने उनके साथ जाने की जिद्द की थी। लेकिन उन्होंने यह कह कर उसे ले जाने से मना कर दिया था कि वह जल्द फिर लौट कर आ रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें