फोटो गैलरी

Hindi News राज की राह चले तेजिन्दर खन्ना

राज की राह चले तेजिन्दर खन्ना

राज ठाकरे के बाद अब दिल्ली के उपराज्यपाल ने उत्तर भारतीयों के खिलाफ जहर उगला है। दिल्ली के उपराज्यपाल तेजिंदर खन्ना ने गुरुवार को एक समारोह में कहा कि उत्तर भारत के लोग कानून तोड़ने में शान महसूस...

 राज की राह चले तेजिन्दर खन्ना
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राज ठाकरे के बाद अब दिल्ली के उपराज्यपाल ने उत्तर भारतीयों के खिलाफ जहर उगला है। दिल्ली के उपराज्यपाल तेजिंदर खन्ना ने गुरुवार को एक समारोह में कहा कि उत्तर भारत के लोग कानून तोड़ने में शान महसूस करते हैं। उनकी इस टिप्पणी पर उत्तर भारतीय नेताआें में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। हालाँकि देर रात श्री खन्ना ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया है।ड्ढr गुरुवार को इंडिया गेट पर दिल्ली पुलिस की यातायात गश्ती योजना के शुभारंभ के अवसर पर उपराज्यपाल तेजिंदर खन्ना ने कहा कि उत्तर भारत के लोग कानून का उल्लंघन करना अपनी शान समझते हैं और डींग मारते हैं कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। राजधानी में यातायात नियमों का उल्लंघन किए जाने के संबंध में उन्होंने यह टिप्पणी की। इस मामले में उन्होंने दक्षिण भारतीयों की सराहना की और कहा कि वहाँ के लोग सामान्यतया कानून के दायरे में रहते हैं। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को ‘पूरा समर्थन’ देने का आश्वासन दिया।ड्ढr पिछले माह ही श्री खन्ना सुरक्षा के मद्देनजर हमेशा पहचान पत्र रखने के बारे में बयान देकर खासे विवाद में फँस गए थे और विवाद उठने के बाद अपना बयान वापस ले लिया था। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुंबई सहित समूचे महाराष्ट्र में गैर मराठियों की जान-माल की सुरक्षा को सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तर भारतीय लोगों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें