फोटो गैलरी

Hindi News डा. कलाम आज राजगीर जाएंगे

डा. कलाम आज राजगीर जाएंगे

पूर्व राष्ट्रपति और नालंदा अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के विजीटर डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम शुक्रवार को सुबह सवा दस बजे राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर से राजगीर के लिए रवाना होंगे। वहां वे प्रस्तावित नालंदा...

 डा. कलाम आज राजगीर जाएंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व राष्ट्रपति और नालंदा अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के विजीटर डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम शुक्रवार को सुबह सवा दस बजे राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर से राजगीर के लिए रवाना होंगे। वहां वे प्रस्तावित नालंदा अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के स्थल का अवलोकन करेंगे। करीब एक घंटे तक वहां रूकने के बाद डॉ.कलाम हेलीकॉप्टर से पालीगंज जाएंगे। वहां वे करीब एक घंटे तक टीआईएफएसी कृषि विकास परियोजना कार्यालय में किसानों से बातचीत करेंगे। दोपहर 1.30 बजे पूर्व राष्ट्रपति पटना के लिए रवाना होंगे। सवा तीन बजे मुख्यमंत्री आवास जाएंगे और नालंदा विश्वविद्यालय की बोर्ड बैठक में शामिल होंगे।ड्ढr ड्ढr बैठक करीब दो घंटे तक चलेगी। शाम साढ़े पांच बजे डॉ.कलाम श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा ‘बिहार एज ए लीडिंग नॉलेज हब’ विषय पर आयोजित व्याख्यान में शामिल होंगे। करीब एक घंटे के कार्यक्रम में वे छात्र-छात्राओं और आमंत्रित अतिथियों को संबोधित करेंगे। मानव संसाधन विकास विभाग के सूत्रों के अनुसार इस मौके पर पटना और मगध विश्वविद्यालय के राजधानी स्थित सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक और प्राचार्य भी मौजूद रहेंगे। शाम साढ़े छह बजे श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में ‘राजेन्द्र स्मृति ग्रंथ’ के लोकार्पण पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम साढ़े सात बजे वे राजभवन पहुंचेंगे और रात्रि साढ़े नौ बजे पटना हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।ड्ढr ड्ढr पूर्व राष्ट्रपति के आगमन पर राजभवन भी खासा उत्साहितड्ढr पटना (हि.ब्यू.)। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आगमन पर राज्य सरकार के साथ राजभवन भी खासा उत्साहित है। राजभवन ने अपनी ओर से विशेष तैयारियां की है। पूर्ण शाकाहारी डॉ. कलाम की खाने को लेकर कोई खास पसंद नहीं है। फिर भी फ्रेंचबिन का विशेष बंदोबस्त किया गया है। अपनी यात्रा के दौरान वे राजभवन में ही विश्राम करेंगे। लिहाजा वहां के चार कमरों को पूरी सादगी के साथ तैयार किया गया। डॉ. कलाम शुक्रवार को सुबह का नाश्ता, दिन और रात का भोजन राजभवन में ही लेंगे। नाश्ता एकदम सामान्य तरीके का होगा जबकि खाने में कई किस्म के सलाद और कचौरियां भी परोसी जाएंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें