फोटो गैलरी

Hindi News राइस जायंेगी कोरिया चीन और जापान

राइस जायंेगी कोरिया चीन और जापान

अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों पर रोक लगाने को लेकर बनी सहमति को आगे बढ़ाने के लिए दक्षिण कोरिया चीन और जापान की यात्रा पर जाएंगी। राइस आगामी 25 फरवरी को...

 राइस जायंेगी कोरिया चीन और जापान
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों पर रोक लगाने को लेकर बनी सहमति को आगे बढ़ाने के लिए दक्षिण कोरिया चीन और जापान की यात्रा पर जाएंगी। राइस आगामी 25 फरवरी को सबसे पहले दक्षिण कोरिया जाएंगी उसके बाद वह जापान और चीन रवाना होंगी। राइस के उत्तर कोरिया जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है। अमेरिका, रूस, जापान, चीन, दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच हुई छ: पक्षीय वार्ता में उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रम बंद करने पर सहमत हुआ था। उसी के तहत उसे गत 31 दिसंबर तक अपने सभी परमाणु कार्यक्रमों की सूची अमेरिका को सौंपनी थी, लेकिन ऐसा करने में वह असफल रहा है। हालांकि उत्तर कोरिया ने एक सूची उपलब्ध कराई थी जिसे अमेरिका अधूरा और गलत बता रहा है। इसको लेकर गतिरोध उत्पन्न हो गया और उत्तर कोरिया पर पूरी सूची देने का दबाव बनाया जा रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री की यात्रा से पहले सहायक विदेश मंत्री चर्रिस हिल्स चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे। हिल्स अगले सोमवार मंगलवार को पेइचिंग में और बुधवार को सोल तथा गुरूवार को टोक्यो पहुंचेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें